झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा: गिरिडीह में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया दम, विजेता हुए सम्मानित
Last Updated on November 23, 2026 by Gopi Krishna Verma
झारखंड की विरासत और संस्कृति पर आधारित क्विज, निबंध, पेंटिंग, नृत्य व गायन में सरकारी-गैर सरकारी स्कूलों और कॉलेजों के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

गिरिडीह। झारखंड राज्य स्थापना समारोह (विरासत, प्रगति और आकांक्षाओं के उत्सव) के तहत सोमवार को सर जेसी बोस सीएम उत्कृष्ट बालिका विद्यालय, गिरिडीह में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों तथा महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिताओं में कक्षा 06 से 08, कक्षा 09 से 12 तथा 16 से 30 आयु वर्ग के प्रतिभागियों के बीच क्विज, निबंध, पेंटिंग, नृत्य और गायन स्पर्धाएं आयोजित की गईं। सभी प्रतियोगिताओं के विषय झारखंड राज्य के इतिहास, गौरव गाथा, समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक परंपराओं पर केंद्रित थे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राज्य की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक धरोहर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा, ज्ञान और अभिव्यक्ति कौशल को निखारना रहा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रतिभागियों, शिक्षकों और संबंधित संस्थानों का अहम योगदान रहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
प्रतियोगितावार विजेताओं की सूची
1. क्विज प्रतियोगिता
- कक्षा 06 से 08: अमृत कुमार (उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंझिलाडीह, बगोदर) — प्रथम | रूपाली कुमारी (उत्क्रमित मध्य विद्यालय अरगाघाट, धनवार) — द्वितीय | आकृति कुमारी (कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बेंगाबाद) — तृतीय
- कक्षा 09 से 12: सतीश वर्मा (प्लस टू उच्च विद्यालय, गांडेय) — प्रथम | प्रेम कुमार महतो (उत्क्रमित मध्य विद्यालय नगरी, डुमरी) — द्वितीय | आदिति कुमारी (प्लस टू उच्च विद्यालय नवाडीहा) — तृतीय
- 16 से 30 आयु वर्ग (जीडी बिनोद टीटी कॉलेज, गिरिडीह): सौरभ शर्मा — प्रथम | प्रभात रंजन — द्वितीय | चुनू कुमारी — तृतीय

2. निबंध प्रतियोगिता
- कक्षा 06 से 08: सोनी कुमारी (कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बेंगाबाद) — प्रथम | मिर्ची कुमारी (संत जोसेफ स्कूल, महेशमुंडा, गांडेय) — द्वितीय | मेधा कुमारी (पीएम श्री मध्य विद्यालय, गावां) — तृतीय
- कक्षा 09 से 12: सुनीता कुमारी (कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, गांडेय) — प्रथम | सुमन कुमारी चौधरी (सर जेसी बोस सीएम उत्कृष्ट बालिका विद्यालय, गिरिडीह) — द्वितीय | प्रेमराज (प्लस टू उच्च विद्यालय, गावां) — तृतीय
- 16 से 30 आयु वर्ग (जीडी बिनोद टीटी कॉलेज, गिरिडीह): सौरभ शर्मा — प्रथम | प्रभात रंजन — द्वितीय | चुनू कुमारी — तृतीय

3. पेंटिंग प्रतियोगिता
- कक्षा 06 से 08: उत्तेजित कुमार (पीएम श्री मध्य विद्यालय, धनवार) — प्रथम | अनु विश्वकर्मा (उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंझिलाडीह, बगोदर) — द्वितीय | शहनवाज परवीन (उत्क्रमित मध्य विद्यालय इसरी बाजार, डुमरी) — तृतीय
- कक्षा 09 से 12: साजिद कुमार (एसएनएसकेबी उच्च विद्यालय, डुमरी) — प्रथम | इशरत परवीन (प्लस टू उच्च विद्यालय, धनवार) — द्वितीय | सार्थक कुमार (प्लस टू उच्च विद्यालय, गावां) — तृतीय

4. नृत्य प्रतियोगिता
- कक्षा 06 से 08: परिधि कुमारी ग्रुप (पीएम श्री सरदा कन्या मध्य विद्यालय, गिरिडीह) — प्रथम | ज्योति कुमारी ग्रुप (कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बेंगाबाद) — द्वितीय | अनिमा कुमारी ग्रुप (प्लस टू उच्च विद्यालय, डुमरी, जमुआ) — तृतीय
- कक्षा 09 से 12: गुलशन आरा ग्रुप (सीएम उत्कृष्ट विद्यालय, पचंबा, गिरिडीह) — प्रथम | पिंकी कुमारी ग्रुप (पीएम श्री जेबीवीएमओ, सरिया) — द्वितीय
5. गायन प्रतियोगिता
- कक्षा 06 से 08: मेहन्ती टुडू ग्रुप (कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, गावां) — प्रथम | सिद्धि कुमारी ग्रुप (पीएम श्री विद्यालय, पचंबा, गिरिडीह) — द्वितीय | अनिता कुमारी ग्रुप (कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बेंगाबाद) — तृतीय
- कक्षा 09 से 12: अनिता कुमारी ग्रुप (कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बेंगाबाद) — प्रथम
स्रोत: जिला जनसंपर्क कार्यालय, गिरिडीह
