Last Updated on July 13, 2026 by Gopi Krishna Verma
मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह। जिले के सदर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक (डीएस) डॉ. बीएन झा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखारी क्षेत्र स्थित एक कुएं में उनका शव तैरता हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।





