SIR 2026: बेंगाबाद में उपायुक्त ने किया डोर-टू-डोर निरीक्षण, गणना प्रपत्र भरकर परखी जमीनी व्यवस्था

Last Updated on July 12, 2026 by Gopi Krishna Verma मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की उपायुक्त ने की सघन समीक्षा, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य पर दिया विशेष जोर गिरिडीह। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के अंतर्गत जिले में मतदाता सूची के अद्यतन, शुद्धिकरण एवं त्रुटिरहित निर्माण को लेकर गणना…

Last Updated on July 12, 2026 by Gopi Krishna Verma

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की उपायुक्त ने की सघन समीक्षा, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य पर दिया विशेष जोर

गिरिडीह। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के अंतर्गत जिले में मतदाता सूची के अद्यतन, शुद्धिकरण एवं त्रुटिरहित निर्माण को लेकर गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन का कार्य जिलेभर में युद्धस्तर पर संचालित किया जा रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव के नेतृत्व एवं सतत मॉनिटरिंग में अभियान की नियमित समीक्षा की जा रही है, ताकि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं त्रुटिरहित ढंग से पूर्ण किए जा सकें।

इसी क्रम में आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने बेंगाबाद प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का डोर-टू-डोर भ्रमण कर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत संचालित गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से संवाद स्थापित किया, गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा स्वयं भी गणना प्रपत्र भरकर पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने संबंधित BLO से अभियान की प्रगति, प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन की अद्यतन स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित BLO एवं BLO सुपरवाइजर को स्पष्ट एवं सख्त निर्देश देते हुए कहा कि आज शाम तक गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्य हर हाल में पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान की सफलता समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन पर निर्भर है। इसलिए प्रत्येक गणना प्रपत्र का डिजिटाइजेशन पूरी सावधानी, शुद्धता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा तथा सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मी निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में सुनिश्चित करें।

उपायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है। इसलिए प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में सही एवं अद्यतन रूप से दर्ज होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी क्षेत्रीय अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि अभियान के प्रत्येक चरण की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए कार्य की गुणवत्ता बनाए रखें तथा किसी भी पात्र मतदाता को छूटने न दें।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान में सक्रिय सहयोग करें, गणना प्रपत्र समय पर भरकर संबंधित BLO को उपलब्ध कराएं तथा मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाएं।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports