Last Updated on July 3, 2026 by Gopi Krishna Verma
मोबाइल गली स्थित भीम ज्वेलर्स के भवन के अवैध हिस्से को तोड़ना शुरू

गिरिडीह। शुक्रवार को गिरिडीह नगर निगम के अधिकारी द्वारा बुलडोजर चलाया गया। झारखंड बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर किए गए भवन निर्माण बड़ी कार्रवाई करते हुए अंबेडकर चौक के पास मोबाइल गली स्थित भीम ज्वेलर्स के भवन के अवैध हिस्से को तोड़ना शुरू कर दिया।
जानकारी के अनुसार, नगर निगम ने कुछ दिन पहले भीम ज्वेलर्स समेत 11 भवन मालिकों को नोटिस जारी कर स्वयं अवैध निर्माण हटाने का निर्देश दिया था। नोटिस में स्पष्ट कहा गया था कि निर्धारित समय सीमा के भीतर अवैध हिस्से नहीं हटाए जाने पर नगर निगम द्वारा बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद नगर निगम ने अपने आदेश के अनुपालन में शुक्रवार को बुलडोजर के साथ कार्रवाई शुरू कर दी। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
मौके पर नगर आयुक्त विजय सिंह बिरुवा, दंडाधिकारी विनोद सिंह, अर्बन प्लानर मंजूर आलम, नगर थाना प्रभारी रतन सिंह सहित नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।




