मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत गिरिडीह की 4,55,518 महिलाओं को मिली बड़ी सौगात

Last Updated on July 3, 2026 by Gopi Krishna Verma अप्रैल व मई माह की ₹227.75 करोड़ की सम्मान राशि डीबीटी के माध्यम से खातों में भेजी गई गिरिडीह। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व तथा मंत्री सुदीव्य कुमार के मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण एवं सामाजिक सुरक्षा को समर्पित मुख्यमंत्री मंईयां…

Last Updated on July 3, 2026 by Gopi Krishna Verma

अप्रैल व मई माह की ₹227.75 करोड़ की सम्मान राशि डीबीटी के माध्यम से खातों में भेजी गई

गिरिडीह। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व तथा मंत्री सुदीव्य कुमार के मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण एवं सामाजिक सुरक्षा को समर्पित मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत गिरिडीह जिले की 4,55,518 लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से ₹2,27,75,90,000 (दो सौ सत्ताईस करोड़ पचहत्तर लाख नब्बे हजार रुपये) की सम्मान राशि सफलतापूर्वक हस्तांतरित की गई है। यह राशि अप्रैल 2026 एवं मई 2026 माह की सम्मान राशि के रूप में प्रति लाभुक ₹5,000 की दर से भुगतान की गई है।

योजना के तहत समयबद्ध भुगतान से जिले की लाखों महिलाओं को प्रत्यक्ष आर्थिक संबल मिला है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार के साथ-साथ परिवार की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी। राज्य सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त एवं सम्मानजनक जीवन प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित वित्तीय सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का लक्ष्य निरंतर पूरा किया जा रहा है।

अप्रैल एवं मई 2026 माह के भुगतान की प्रखंडवार स्थिति इस प्रकार है

गिरिडीह – 39,217, गिरिडीह नगर निगम – 27,196, बेंगाबाद – 28,892, गांडेय – 32,564, जमुआ – 53,740, देवरी – 34,282, तिसरी – 13,572, गांवा – 21,295, धनवार – 47,767, धनवार नगर पंचायत – 2,150, बिरनी – 35,379, सरिया – 25,510, सरिया नगर पंचायत – 2,442, बगोदर – 31,939, डुमरी – 41,113 तथा पीरटांड़ – 18,460 लाभुकों के खातों में सम्मान राशि का सफलतापूर्वक भुगतान किया गया।

इस संबंध में उपायुक्त रामनिवास यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सभी संबंधित विभागों एवं बैंकिंग संस्थानों के समन्वय से भुगतान प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया है। जिला प्रशासन योजना के प्रत्येक पात्र लाभुक तक समय पर योजना का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित किया जा सके।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports