Last Updated on July 1, 2026 by Gopi Krishna Verma
जिले के 124 पंचायतों में आयोजित होंगे विशेष राजस्व शिविर, आमजनों को मिलेगा घर के निकट समाधान
एक नज़र:
- शिविरों में भू-लगान, दाखिल-खारिज (म्यूटेशन), जमाबंदी सुधार, भूमि अभिलेखों में त्रुटि सुधार, ऑनलाइन लगान रसीद, सीमांकन, भूमि विवादों से संबंधित आवेदन एवं अन्य राजस्व मामलों का निष्पादन किया जाएगा।
- शिविरों में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करें तथा प्रत्येक शिविर की दैनिक प्रगति प्रतिवेदन जिला स्तर पर उपलब्ध कराएं: डीसी
- डीसी रामनिवास यादव ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर शिविरों का लाभ उठाएं।

गिरिडीह। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न अंचलों में भूमि एवं राजस्व संबंधी लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन तथा आमजनों को सुगम एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य 01 जुलाई से 10 जुलाई 2026 तक हल्कावार विशेष राजस्व शिविरों का आयोजन किया जाएगा। यह विशेष अभियान जिले के सभी अंचलों में पंचायत स्तर पर संचालित होगा, जिसमें कुल 124 पंचायतों में शिविर आयोजित कर आमजनों की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

इस संबंध में उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों एवं राजस्व कर्मियों को निर्देश दिया है कि शिविरों में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करें तथा प्रत्येक शिविर की दैनिक प्रगति प्रतिवेदन जिला स्तर पर उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि राजस्व सेवाओं को सुगम एवं प्रभावी बनाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है तथा विशेष शिविरों के माध्यम से लोगों को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर से मुक्ति मिलेगी। शिविरों में भू-लगान, दाखिल-खारिज (म्यूटेशन), जमाबंदी सुधार, भूमि अभिलेखों में त्रुटि सुधार, ऑनलाइन लगान रसीद, सीमांकन, भूमि विवादों से संबंधित आवेदन एवं अन्य राजस्व मामलों का निष्पादन किया जाएगा।
अंचलवार शिविर कार्यक्रम…
बेंगाबाद अंचल
01 जुलाई- बदवारा, 02 जुलाई- भलकुदर, 03 जुलाई- हरिला, 04 जुलाई – बड़कीताड़, 06 जुलाई- महुआर, 07 जुलाई- तेलोनारी, 08 जुलाई को सोनबाद, 09 जुलाई को कर्णपुरा, 09 जुलाई को मानजोरी एवं 10 जुलाई को जरूवाडीह पंचायत।
पीरटांड़ अंचल
01 जुलाई को बदगांव, 02 जुलाई को हरलाडीह, 03 जुलाई को मंडरो, 04 जुलाई को विशुनपुर, 06 जुलाई को खुखरा, 07 जुलाई को चिलगा/बांध, 08 जुलाई को मधुबन, 09 जुलाई को कुम्हरलालो, 10 जुलाई को चलकरी।

बगोदर अंचल
01 जुलाई को जरमुने पूर्वी, 02 जुलाई को बगोदर पूर्वी, 03 जुलाई को अटका पूर्वी, 04 जुलाई को डोंडलो, 06 जुलाई को हेसला, 07 जुलाई को पोखरिया, 10 जुलाई को खेतको।
सरिया अंचल
01 जुलाई को दुर्गी धवैया स्कूल, 02 जुलाई को परासिया, 03 जुलाई को बरवाडीह, 04 जुलाई को सबलपुर, 06 जुलाई को पावापुर, 07 जुलाई को कैलाटांड़, 08 जुलाई को कुसुमाडीह, 10 जुलाई को चिचाकी पंचायत सहित अन्य निर्धारित स्थलों पर शिविर आयोजित होंगे।
तिसरी अंचल
01 जुलाई को चंदौरी, 02 जुलाई को पलमरूआ, 03 जुलाई को तिसरी, 04 जुलाई को गुमगी, 05 जुलाई को सिंघो, 06 जुलाई को बरवाडीह पंचायत।
गांडेय अंचल
01 जुलाई को घाटकुल, 02 जुलाई को बड़कीटांड़, 03 जुलाई को गांडेय, 04 जुलाई को डोकीडीह, 06 जुलाई को बुधुडीह, 07 जुलाई को अहिल्यापुर, 08 जुलाई को रसनजोरी, 08 जुलाई को गजकुंडा, 09 जुलाई को ताराटांड़, 10 जुलाई को पर्वतपुर पंचायत।
डुमरी अंचल
01 जुलाई को नागाबाद, 02 जुलाई को जीतकुंडी, 02 जुलाई को जरीडीह, 03 जुलाई को गानोंडीह, 04 जुलाई को छाछंदो, 06 जुलाई को घुटवाली, 06 जुलाई को कुलगो उत्तरी, 07 जुलाई को खैराटुंडा, 08 जुलाई को शंकरडीह, 08 जुलाई को बालुटुंडा, 09 जुलाई को डूमरचुटीयों, 10 जुलाई को भरखर पंचायत।
बिरनी अंचल
01 जुलाई को कपिलो, 02 जुलाई को माखमारगो, 03 जुलाई को अरारी, 04 जुलाई को केंदुआ, 06 जुलाई को बाराडीह, 07 जुलाई को तुलसाडीह, 08 जुलाई को गादी, 09 जुलाई को बलिया, 10 जुलाई को बलगो पंचायत।
गिरिडीह सदर अंचल
01 जुलाई को पहाड़पुर, 02 जुलाई को सेनादोनी, 02 जुलाई को जीतपुर, 03 जुलाई को बजटों, 04 जुलाई को बदगुंदा खुर्द, 06 जुलाई को अकदोनी कला, 06 जुलाई को तेलोडीह, 07 जुलाई को परसाटांड़, 08 जुलाई को मंगरोडीह, 08 जुलाई को उदनाबाद, 09 जुलाई को पुरनानगर, 10 जुलाई को फुलची पंचायत।
देवरी अंचल
01 जुलाई को तिलकडीह, 02 जुलाई को गुनियाथर, 02 जुलाई को चहाल, 03 जुलाई को मकडीहा, 04 जुलाई को बांसडीह, 06 जुलाई को नेकपुरा, 07 जुलाई को हरला, 08 जुलाई को मारुडीह, 09 जुलाई को बैरिया, 10 जुलाई को ख़तौरी पंचायत।
धनवार अंचल
01 जुलाई को महेशमरवा, 02 जुलाई को नीमाडीह, 03 जुलाई को गिरिडीह, 04 जुलाई को गोरहंद, 06 जुलाई को हेमरोडीह, 07 जुलाई को सापामारन, 08 जुलाई को पांडेयडीह, 08 जुलाई को गरजासारण, 09 जुलाई को बलहारा, 10 जुलाई को जरीसिंघा पंचायत।
गावां अंचल
01 जुलाई को मांझने, 02 जुलाई को गांवा, 03 जुलाई को गदर, 04 जुलाई को खारसान, 06 जुलाई को पिहरा पश्चिमी, 07 जुलाई को नीमाडीह, 08 जुलाई को नगवां, 09 जुलाई को पटना, 10 जुलाई को जमडार पंचायत।

जमुआ अंचल
01 जुलाई को करीहारी, 02 जुलाई को पालमो, 02 जुलाई को बदडीहा 1, 03 जुलाई को जरीडीह, 04 जुलाई को चचघरा, 06 जुलाई को धर्मपुर, 06 जुलाई को हरला, 07 जुलाई को टीकामघा, 08 जुलाई को चकमंजो, 08 जुलाई को जगरनाथडीह, 09 जुलाई को नवडीहा एवं 10 जुलाई को चिलगा पंचायत।
जिले के विभिन्न अंचलों के पंचायत भवनों एवं अन्य निर्धारित स्थलों पर आयोजित होने वाले इन शिविरों में संबंधित हल्का कर्मचारी, राजस्व उपनिरीक्षक एवं अंचल कार्यालय के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
उपायुक्त रामनिवास यादव ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर शिविरों का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि विशेष राजस्व शिविरों के माध्यम से राजस्व सेवाओं को आम जनता के द्वार तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित हो सके।




