Last Updated on July 1, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। मंगलवार को गिरिडीह जिला उपायुक्त रामनिवास यादव, गिरिडीह सीजीएम, सरिया बगोदर एसडीओ संतोष कुमार गुप्ता, बिरनी अंचलाधिकारी संदीप कुमार मद्धेशिया समेत कई वरीय पदाधिकारियों की अगुवाई में बिरनी प्रखंड क्षेत्र के माखमरगो पंचायत के ग्राम मंझीलाडीह में सरिया राजधनवार मुख्यमार्ग के निकट अनुमंडल कारा एवं न्यायालय बनाए जाने के लिए भूमि का चयन किया गया।

इस बीच जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने बिरनी अंचलाधिकारी संदीप कुमार मद्धेशिया से तीन दिनों के अंदर जमीन से सम्बन्धित जानकारी एवं उक्त जमीन को फेसिंग करवा कर रिपोर्ट सौंपने को कहा।
इस बीच स्थानीय जनप्रनिधियों के अलावे स्थानीय ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए कहा कि अनुमंडल स्तरीय कारागार एवं न्यायालय बन जाने से लोगों को सुधाए तो मिलेगी हीं स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार भी उपलब्ध होगा।




