सियाटांड़ के वेव इंटरनेशनल स्कूल में आंतरिक कविता पर प्रतियोगिता
Last Updated on May 16, 2026 by Gopi Krishna Verma

नवडीहा। क्षेत्र के सियाटांड़ अवस्थित वेव इंटरनेशनल स्कूल, टटकारी में विद्यालय के शिक्षक टिकेश्वर प्रजापति के अगुवाई में आंतरिक कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में साहित्यिक प्रतिभा, अभिव्यक्ति क्षमता एवं आत्मविश्वास का विकास करना था।
प्रतियोगिता को दो वर्गों A एवं B में विभाजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निर्देशक डॉ. कृष्णा सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक देशभक्ति, प्रकृति, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर सुंदर कविताओं का पाठ प्रस्तुत किया।

B वर्ग में विभिन्न हाउसों के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिनमें शिवाजी हाउस, कलाम हाउस, रामकृष्णन हाउस एवं विवेकानंद हाउस के प्रतिभागियों ने विशेष उपलब्धि प्राप्त की। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में विद्यालय के शिक्षक गुलाम अंसारी और शिक्षिका सोनाली सिन्हा शामिल थीं।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे
प्रथम स्थान : शिवाजी हाउस द्वितीय स्थान : विवेकानंद हाउस तृतीय स्थान : रामकृष्णन हाउस
विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
