छोटकी खरगडीहा में पांच दिवसीय शतचंडी यज्ञ को लेकर भव्य कलशयात्रा का हुआ आयोजन

Last Updated on April 11, 2026 by Gopi Krishna Verma गिरिडीह। जिले के बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत छोटकी खरगडीहा में भव्य कलश यात्रा के साथ शनिवार को श्री श्री 1008 पांच दिवसीय शतचंडी सह शिव शक्ति धाम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ पांच दिवसीय विधिवत शुभारंभ जलयात्रा के साथ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में…

Last Updated on April 11, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। जिले के बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत छोटकी खरगडीहा में भव्य कलश यात्रा के साथ शनिवार को श्री श्री 1008 पांच दिवसीय शतचंडी सह शिव शक्ति धाम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ पांच दिवसीय विधिवत शुभारंभ जलयात्रा के साथ किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। सुबह से ही महिलाएं सिर पर कलश लेकर भव्य शोभायात्रा में शामिल हुईं, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंची। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़े और जयकारों से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया। यज्ञ स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश स्थापित किए गए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।इधर बताया गया कि यह महायज्ञ में मानसकोकिला राघवप्रिया ओझा के द्वारा प्रतिदिन रात्रि में संगीतमय कथा व प्रवचन किया जाएगा।

मौके पर यज्ञ समिति के महेंद्र प्रसाद वर्मा, मुकेश साव, पूरन पंडित , सुभाष राणा, भगीरथ साव, महावीर महतो, मनोहर पंडित, दीपक वर्मा, त्रिभुवन साव, छोटी साव, आनन्द साव, श्रीकांत कुमार ,बाबूचंद साव, रामप्रसाद महतो, दीपक साव, सिकंदर वर्मा, अनिल वर्मा, अमित कुमार, अजय साव, जितेंद्र कुमार, सूरज कुमार, पवन कुमार, मनोज कुमार, नीतीश कुमार, बसंत वर्मा, प्रेम कुमार माही अध्यक्ष, अरूण कुमार शर्मा सचिव, सुबास राणा उपाध्यक्ष,विरेन्द्र वर्मा, विशाल यादव, प्रधान यजमान मुकेश साव सहयोगी यजमान महेन्द्र प्रसाद वर्मा,भागीरथ साव, राजू पंडित, जीतन यादव, महावीर वर्मा, भरत पंडित, हिरालाल वर्मा, विरेन्द्र साव आदि उपस्थित थे।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports