खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने किया राजधनवार के कई दुकानों का औचक निरीक्षण, दी गई कड़ी हिदायत

Last Updated on April 10, 2026 by Gopi Krishna Verma गिरिडीह। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव के निर्देशानुसार आज खाद्य सुरक्षा अधिकारी, डॉ राजा कुमार के द्वारा गिरिडीह जिले के राजधनवार में औचक निरक्षण किया गया। जिसमें उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जांच अभियान चलाया गया। राजधनवार के साहू…

Last Updated on April 10, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव के निर्देशानुसार आज खाद्य सुरक्षा अधिकारी, डॉ राजा कुमार के द्वारा गिरिडीह जिले के राजधनवार में औचक निरक्षण किया गया। जिसमें उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जांच अभियान चलाया गया।

राजधनवार के साहू चौक स्थित मनीष मसाला मिल और रिमझिम मसाला मिल – परिसरों में बहुत गंदगी होने का वजह से इन्हें साफ सफाई रखने का नोटिस किया गया। साथ ही इनके मसाला मिल से रासायनिक जांच हेतु हल्दी पाउडर, लाल मिच पाउडर धनिया पाउडर एवं जीरा पाउडर का नमूना लिया गया।

श्री सती कुटीर उद्योग (सत्तू कारखाना) के प्रतिष्ठान को सुधार का नोटिस दिया गया साथ ही अपने खाद्य प्रतिष्ठान मे साफ सफाई रखने का आदेश दिया गया एवं रासायनिक जांच हेतु उनके प्रतिष्ठान से सत्तू का नमूना लिया गया।

श्री हरि स्वीट्स, श्री कृष्ण स्वीट्स एवं छोटी वाला स्वीट्स

इन सभी के खाद्य प्रतिष्ठान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के द्वारा मौके पर मिठाई, छोला, बुंदिया एवं अन्य खाद्य सामग्री का मौके पर रासायनिक जांच किया। जांच में विफल खाद्य नमूनों को मौके पर नष्ट करवा दिया गया साथ ही दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई।

रोहन कुमार के मिठाई दुकान में भारी मात्रा में गंदगी एवं अखाद्य रंग(चंपई) रंग का इस्तेमाल होते पाया गया जिसपर खाद्य सुरक्षा अधिकारी के द्वारा 35 kg लड्डू एवं 10kg बुंदिया जिसमें अखाद्य रंग के उपयोग होने की पुष्टि हुई मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। साथ ही इनपर 5000 रुपए का जुर्माना लगाया गया एवं सुधार का नोटिस दिया गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी के द्वारा राजधनवार के 10 से ज्यादा स्ट्रीट फूड स्टॉल (गुपचुप, चाट एवं समोसा एवं नाश्ता , इत्यादि) का मौके पर रासायनिक जांच किया गया ओर विफल होने वाले सभी खाद्य सामग्री को नष्ट करवा दिया गया। साथ ही कड़ी चेतावनी के साथ सभी को यह आदेश दिया गया है कि अखाद्य रंग( चंपई रंग) का प्रयोग न करे एवं दोबारा ऐसा किए जाने पर खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के तहत कड़ी कारवाई की जाएगी । सभी खाद्य कारोबारियों को यह निर्देश दिया गया है कि फूड सेफ्टी ट्रेनिंग करे।

इस बाबत खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ राजा कुमार ने बताया कि उपायुक्त महोदय गिरिडीह के निर्देश पर उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। जांच अभियान में राजा कुमार के अलावा फूड सेफ्टी मित्र अभिषेक केसरी, महाराज मंडल, कंप्यूटर ऑपरेटर वसीम अकरम, राहुल कुमार, शुभम कुमार और अमित कुमार समेत अन्य कर्मी मौजूद थे।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports