सोनबाद में शिक्षा, जल-जंगल-जमीन, पर्यावरण संरक्षण व बाल विवाह को लेकर आयोजित हुआ जागरुकता बैठक

0

Last Updated on April 9, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। गुरुवार को गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत सोनबाद पंचायत के शहरपूरा गांव स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में समता फेलो के द्वारा शिक्षा, जल-जंगल-जमीन, पर्यावरण संरक्षण एवं बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता बैठक आयोजित की गई। साथ ही क्षेत्र में समस्याओं की पहचान के लिए सर्वे कार्य भी किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान समता फेलो के नवीन कुमार उर्फ नवीन राज टाइगर ने बच्चों एवं अभिभावकों को जागरूक करते हुए कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्परिणाम, शिक्षा के महत्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सचेत करना है, ताकि गांव स्तर पर शिक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।

उन्होंने बताया कि तीन पंचायतों में लगातार सर्वे किया जा रहा है, जिसके माध्यम से प्रमुख समस्याओं को चिन्हित कर उन पर गहराई से विचार करते हुए समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। वहीं ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा और पर्यावरण सबसे बड़ी समस्या है। यदि इन पर प्रभावी कार्य किया जाए तो गांव का समग्र विकास संभव है। ग्रामीणों ने इस पहल में पूरा सहयोग देने का भरोसा भी दिलाया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *