संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत आकांक्षी ब्लॉक जमुआ में हेल्थ डे सेलिब्रेशन का आयोजन

Last Updated on April 8, 2026 by Gopi Krishna Verma हेल्थ डे सेलिब्रेशन के दौरान पोषण ट्रैकर, आयुष्मान भारत योजना, टीबी मुक्त भारत अभियान, मिशन इंद्रधनुष और अन्य स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी भी दी गई गिरिडीह। संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत गिरिडीह जिले के आकांक्षी ब्लॉक जमुआ के विभिन्न पंचायतों पुरनी, चितरडीह, दरियाडीह में हेल्थ…

Last Updated on April 8, 2026 by Gopi Krishna Verma

हेल्थ डे सेलिब्रेशन के दौरान पोषण ट्रैकर, आयुष्मान भारत योजना, टीबी मुक्त भारत अभियान, मिशन इंद्रधनुष और अन्य स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी भी दी गई

गिरिडीह। संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत गिरिडीह जिले के आकांक्षी ब्लॉक जमुआ के विभिन्न पंचायतों पुरनी, चितरडीह, दरियाडीह में हेल्थ डे सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाना, आम लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता से संबंधित योजनाओं की जानकारी देना था।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहिया, एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, किशोरियों और बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई। डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कुपोषण, एनीमिया, टीकाकरण, प्रसव पूर्व जांच, नवजात शिशु देखभाल तथा स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही लोगों को संतुलित आहार, नियमित जांच और समय पर टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया गया। हेल्थ डे सेलिब्रेशन के दौरान पोषण ट्रैकर, आयुष्मान भारत योजना, टीबी मुक्त भारत अभियान, मिशन इंद्रधनुष और अन्य स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि संपूर्णता अभियान 2.0 का मुख्य उद्देश्य आकांक्षी ब्लॉकों में स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना है, ताकि आम जनता को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि वे घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें और जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जन जागरूकता रैली, पोषण परामर्श सत्र और टीकाकरण अभियान भी चलाया गया।

कार्यक्रम में आए लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया और सरकार की पहल की सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और कुपोषण एवं बीमारियों को कम करने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में सभी स्वास्थ्य कर्मियों और संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया, ताकि संपूर्णता अभियान 2.0 के लक्ष्यों को समय पर पूरा किया जा सके।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports