स्थापना दिवस पर जिला कार्यालय में भाजपा की बैठक संपन्न

Last Updated on April 6, 2026 by Gopi Krishna Verma गिरिडीह। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर शंकरचक्र स्थित भाजपा जिला कार्यालय में गिरिडीह जिला महानगर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री संदीप डंगेच…

Last Updated on April 6, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर शंकरचक्र स्थित भाजपा जिला कार्यालय में गिरिडीह जिला महानगर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री संदीप डंगेच ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने घरों में झंडा लगाया जा रहा है। साथ ही बूथ स्तर पर बैठक कर बूथ अध्यक्ष एवं कमेटी के माध्यम से झंडा लगाने का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह अभियान 6, 7 और 8 अप्रैल तक लगातार तीन दिनों तक चलेगा।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व जिला अध्यक्ष एवं नगर निगम के पूर्व डिप्टी महापौर प्रकाश सेठ ने कहा कि भाजपा की स्थापना 1980 में हुई थी और तब से लेकर आज तक पार्टी ने दो सीटों से बहुमत तक का सफर तय किया है। यह सब पार्टी के महान नेताओं और कार्यकर्ताओं के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं।

बैठक में कोडरमा लोकसभा सांसद प्रतिनिधि एवं नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव, प्रो विनीता कुमारी, पूर्व अध्यक्ष पूनम प्रकाश, चुन्नीकांत, विनय सिंह, संत कुमार लल्लू, डॉ. शैलेंद्र चौधरी, संगीता सेठ, संजू देवी, अनूप सिन्हा, नगर अध्यक्ष हरविंद्र सिंह बग्गा, मिथुन चंद्रवंशी, राजेश जायसवाल, जय शंकर सिन्हा, सुमन सिन्हा, नवीन सिन्हा, राजेश गुप्ता, गंगाधर दास, संजय साहू, इनोद साव, सुरेश मंडल, अशोक केसरी, पवन शर्मा, संतोष गुप्ता, समरदीप, सुरेंद्र यादव, शुभम पांडे, दीपक श्रीवास्तव, राज किशोर साहू, आदित्य यादव, मनीष कुमार, ज्योतिष शर्मा, सुनील साव, आकाश कुमार, कुंदन सिंह, श्रेयांश, सौरभ, अरुण राणा, गोपाल कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports