गिरिडीह के युवक की जामताड़ा में सड़क हादसे में मौत
Last Updated on April 3, 2026 by Gopi Krishna Verma
तेज रफ़्तार ट्रक की चपेट में आया युवक गिरिडीह के बाबानडीहा की

गिरिडीह। जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना बगतारपा लखनपुर के पास बीती रात हुई।मृतक की पहचान गिरिडीह जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के बाबानडीहा गांव निवासी 36 वर्षीय संतोष मुर्मू के रूप में हुई है। संतोष मुर्मू चैनपुर चापापुर से काम कर अपने घर लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना के बाद लखनपुर मोड़ के पास गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय लोगों की मदद से शव को नारायणपुर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों ने ट्रक को जुम्मन मोड़ के पास पकड़ा लिया। वहीं रात भर शव नारायणपुर थाना में रखा गया और शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के लिए जामताड़ा भेजा गया। स्थानीय ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए दुर्घटना में शामिल ट्रक को जुम्मन मोड़ के पास पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
मृतक के चचेरे भाई दिनेश मुर्मू ने बताया कि संतोष घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। वह अपने पीछे तीन छोटे बच्चे (दो बेटे और एक बेटी) और बूढ़े माता-पिता छोड़ गए हैं। दिनेश मुर्मू ने जिला प्रशासन से मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की है, ताकि परिवार का भरण-पोषण हो सके।

