सुदूरवर्ती जर्जर सड़क निर्माण के लिए मंजू कुमारी ने सदन में उठाई आवाज
Last Updated on March 17, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। जिला अंतर्गत देवरी प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों की जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर आज सदन में प्रश्न उठाया।
बेंगाबाद–चतरो मुख्य मार्ग से कोसोगोंदोदिघी होते हुए बेलाटांड़ से बिहार सीमा तक तथा चतरो-साखो मुख्य मार्ग के पुरनिगडिया मोड़ से मनकडीहा होते हुए पतरवा तक की सड़कें अत्यंत जर्जर स्थिति में हैं। इन सड़कों का निर्माण एवं मरम्मतीकरण अब तक नहीं होने के कारण आमजन के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

सरकार से आग्रह की है कि इन महत्वपूर्ण सड़कों का शीघ्र निर्माण/मरम्मतीकरण कराया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके और आवागमन सुगम हो। बोली जनहित से जुड़े ऐसे मुद्दों को उठाना उनकी प्राथमिकता है।
