नागेंद्र महतो ने सदन में रखी मांग परसबनी और सुइयाडीह के बीच नारंगो नदी पर हो पुल निर्माण

0

Last Updated on March 14, 2026 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। झारखंड विधानसभा में बगोदर विधायक सह सचेतक नागेन्द्र महतो ने बिरनी प्रखंड क्षेत्र के पेशम पंचायत अंतर्गत ग्राम सुईयाडीह एवं चोंगाखार पंचायत अंतर्गत ग्राम परसबनी के बीच नारंगो नदी पर पुल एवं सड़क निर्माण का मुद्दा उठाया।

आपको बता दें कि वर्तमान में पुल नहीं होने के कारण हजारों ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी होती है, खासकर बरसात के समय यह मार्ग पूरी तरह बाधित हो जाती है। उच्च विद्यालय परसबनी में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को बरसात के दिनों में स्कूल जाने में दिक्कत होती है। जनसुविधाओ को ध्यान में रखते हुए सुईयाडीह एवं परसबनी के बीच नारंगो नदी पर पुल, मेन रोड तक पक्की सड़क एवं गार्डवाल के अविलंब निर्माण की मांग की गई।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *