विधायक मंजु ने जमुआ थाना के जर्जर थाना भवन का मुद्दा विधानसभा में उठाया, सरकार ने किया खारिज

0

Last Updated on March 10, 2026 by Gopi Krishna Verma

जमुआ। मंगलवार को जमुआ विधायक मंजु कुमारी ने जमुआ थाना भवन की जर्जर स्थिति को लेकर विधानसभा में सवाल उठाया। बोली आज भी जमुआ थाना खपड़ैल और जर्जर भवन में संचालित हो रहा है। ऐसे भवन में जहां कभी भी हादसे की आशंका बनी रहती है, वहां पुलिसकर्मी और आम जनता दोनों ही असुरक्षा के माहौल में काम करने और आने को मजबूर हैं। हालांकि सरकार ने विधायक के मांग को सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि जमुआ थाना सुरक्षित है।

बोली जो रखते हैं सबकी हिफ़ाज़त का जिम्मा हर दिन, आज वही खुद खतरे में ड्यूटी निभा रहे हैं। छत खपड़ैल की और दीवारें जर्जर सी हैं, ऐसे हाल में पुलिस वाले कानून बचा रहे हैं।” दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतने गंभीर विषय पर भी सरकार ने गोलमटोल और दिग्भ्रमित करने वाला जवाब देकर मामले को हल्का दिखाने की कोशिश की है। जबकि सच्चाई यह है कि जिस थाना से क्षेत्र की कानून-व्यवस्था संभाली जाती है, वही थाना आज खुद ही खतरे के साये में है।

सरकार को समझना चाहिए कि जब पुलिस ही असुरक्षित भवन में काम करने को मजबूर होगी, तो आम जनता की सुरक्षा की कल्पना कैसे की जा सकती है। जमुआ जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में जल्द से जल्द सुरक्षित और आधुनिक थाना भवन का निर्माण होना चाहिए। उन्होंने सरकार से पुनः मांग किया कि जमुआ थाना भवन के निर्माण और सुरक्षा के मुद्दे पर जल्द ठोस निर्णय लिया जाए, ताकि पुलिसकर्मियों और आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण मिल सके।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *