जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री सुदिव्य

0

Last Updated on March 8, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। रविवार को जिले में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गिरिडीह जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित मेयर प्रमिला मेहरा को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने मेयर प्रमिला मेहरा को शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी।

वक्ताओं ने कहा कि महिला नेतृत्व समाज और शहर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस मौके पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और समाज के विकास में अहम योगदान दे रही हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *