बिरनी के प्रवासी मजदूर ने सूरत में खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

0

Last Updated on February 16, 2026 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। विभिन्न घटनाओं के दौरान आये दिन झारखंड के प्रवासी मजदूरों की प्रदेश में निधन की सूचना मिलती रहती है, जिससे उनके परिजनों के अलावे स्थानीय लोगों का भी दिल झकझोर जाता रहा है। ऐसा हीं एक मामला बीती रात को भी देखने को मिला है।

मामला गुजरात के सूरत शहर की बताई जा रही है जहां बिरनी प्रखंड क्षेत्र के चोंगाखार पंचायत के ग्राम चरगो निवासी एक प्रवासी मजदूर आनंद कुमार वर्मा, उम्र लगभग 22 वर्ष पिता सुरेंद्र प्रसाद वर्मा ने रात करीब 9 बजे जहर खा लिया। आनन-फानन में करीबी लोगों के द्वारा उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में लाया गया जहां इलाज के दौरान उसका निधन हो गया।

इस दौरान समस्त झारखंड सेवा समाज ट्रस्ट के अध्यक्ष वासुदेव महतो ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मृतक को अविलंब अस्पताल पहुंचाया गया परंतु उसे बचाया नहीं जा सका। फिलहाल शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है तत्पश्चात शव का अंतिम संस्कार सूरत में हीं कर दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि आये दिन सूरत में इस तरह की घटना बढ़ रही हैं। जो समाज के लिए नुकसान है।

वहीं ग्रामीणों ने बताया कि एक वर्ष पूर्व ही मृतका का विवाह हुआ था। कुछ ही दिन पूर्व मृतक की पत्नी ने एक पुत्र को जन्म दिया है। फिलहाल जहर खाए जाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इधर ग्रामीण उक्त घटना से हतप्रभ है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *