बेंगाबाद: प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय के लिपिक श्यामलाल यादव को दी गई विदाई
Last Updated on January 31, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। शनिवार को प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय बेंगाबाद के लिपिक श्याम लाल यादव के सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इनकी नियुक्ति 1996 में लिपिक के पद पर हुई थी। इस विद्यालय से पहले वे लेदा हाईस्कूल, +2 उच्च विद्यालय बेंगाबाद आदि में भी पदस्थापित थे। समारोह में विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका रूबी कुमारी ने कहा कि श्यामलाल यादव का विद्यालय के संचालन में अबतक पूरा सहयोग मिला। साथ ही साथ समारोह में शामिल +2 शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद ने सरकारी सेवा से अवकाश प्राप्ति के बाद के जीवन के स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।

इसके साथ ही +2 उच्च विद्यालय बेंगाबाद के अवकाश प्राप्त शिक्षक सीताराम साहू, अजय कुमार महतो, अमिता चरण, हसन अख्तर, आदित्य झा, पूर्व प्रधानाध्यापिका अंजना ठाकुर,पुनम कुमारी आदि ने भी उपहार और बूके देकर शुभकामनाएं दी।
समारोह का संचालन विद्यालय के शिक्षक विकास कुमार सिन्हा और प्रणय कुमार सिन्हा ने किया। समारोह के सफल आयोजन में शिक्षक संजय साव, सुभाष कुमार बर्मा सहित महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
