तथाकथित डकैती की झूठी खबर प्रकाशित करने से ग्रामिणों में आक्रोश, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को आवेदन देकर की जांच की मांग

0

Last Updated on January 5, 2026 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। कभी कभी हर खबर तक पहुंच की जल्दबाजी में कई पत्रकारों से गलती हो जाती है, जिसका खामियाजा आम आदमी से लेकर पत्रकारिता जगत के साख पर भी बट्टा लग जाता है।

ऐसा ही एक मामला बिरनी प्रखंड क्षेत्र के ग्राम बारोटोला की है जहां तथाकथिक एक घर से धान की कुछ बोरी, 27000 नगद समेत सोने की दो अंगूठी एक चेन एवं चांदी की एक जोड़ी पायल की डकैती को लेकर बीते 1 जनवरी को विभिन्न अखबारों ने खबर प्रकाशित किया था। इसी भ्रामक खबर को लेकर अब तूल पकड़ना शुरू कर दिया है।

इस भ्रामक खबर से जहां ग्रामीणों में रोष है। वहीं ग्रामीणों ने उन सभी अखबारों में छपी खबर को संलग्न करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को एक आवेदन सौंपते हुए इन खबरों की सच्चाई के तह तक जांच करने की मांग किया है। इस बीच ग्रामीणों ने बताया कि खबर प्रकाशित होने के बाद पेपर की कटिंग को सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों में खूब वायरल किया गया जिसके कारण प्रदेश में रहने वाले लोग हैरान और हतप्रभ हो गए उन्हें घर की चिंता होने लगी जबकि गांव में ऐसी कोई घटना घटित हीं नहीं हुई। इस प्रकार की झूठी खबर से गांव की छवि भी खराब हुई है।

साथ ही ग्रामीणों ने मांग किया कि यह झूठी एवं भ्रामक खबर आखिर अखबारों तक पहुंची कैसे, क्या प्रेस प्रतिनिधियों ने घटना स्थल का दौरा कर खबर का सत्यापन किया था, क्या उनके पास पीड़ित परिवार का बयान संरक्षित है इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। आवेदन में दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *