नववर्ष पर प्रो. विनीता ने बांटे कंबल

0

Last Updated on January 2, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। अंग्रेजी नववर्ष पर प्रो. विनीता ने जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरणअंग्रेजी नववर्ष के अवसर पर अत्यधिक ठंड को देखते हुए गिरिडीह नगर के वार्ड संख्या-7 में सेवा कार्य का आयोजन किया गया।

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो विनीता के द्वारा सैकड़ों जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।इस कार्यक्रम का आयोजन प्रो. विनीता एवं नगर मंत्री समीर दीप के नेतृत्व में किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम में भाजपा नगर मंत्री अमित आर्या, वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेश गुप्ता, निर्मल राम, चंपा देवी, मुकेश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।

मौके पर प्रो विनीता ने कहा कि हर वर्ष ठंड के मौसम में बुजुर्गों, महिलाओं एवं जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कर सेवा कार्य निरंतर जारी रखा जाता है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही इस प्रकार के जनसेवा कार्यों को लगातार गति मिलती है।

कार्यक्रम में शुभ दीप, आशीष कुमार, प्रकाश राम, सिया देवी, लक्ष्मी देवी, बबीता देवी, नुरजहां, कौशल बानो सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *