रांची को 7 विकेट से हराकर धनबाद टीम बनी चैंपियन
Last Updated on December 31, 2025 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। गिरिडीह स्टेडियम में झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन अंतर जिला अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 का फाइनल मुकाबला मंगलवार को गिरिडीह स्टेडियम में खेला गया। इसमें रांची को 7 विकेट से हराकर धनबाद टीम चैंपियन बना।

टॉस जीतकर रांची की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। रांची की टीम निर्धारित 40 ओवर नहीं खेल पाई और 33 ओवर में 143 रनों पर ऑलआउट हो गई। रांची की ओर से उत्सव कुमार ने सर्वाधिक 26 और वरनीत सहदेव ने 22 रन बनाए।

धनबाद की ओर से कप्तान गुरपीत सिंह व दीपक कोरा ने 3-3 और प्रशांत कुमार ने 2 विकेट लिए। जीत के लिए मिले 144 रन के लक्ष्य को धनबाद की टीम ने 33 ओवर में 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया और खिताब अपने नाम कर लिया।
