जनता दरबार पहुंचे लोगों के मामलों पर उपायुक्त ने की सुनवाई, जन समस्याओं के समाधान में नहीं बरती जाएगी किसी प्रकार की लापरवाही, पदाधिकारी प्राथमिकता के साथ निराकरण हेतु करे कार्य: डीसी

Last Updated on December 30, 2025 by Gopi Krishna Verma प्राप्त आवेदनों पर लिया संज्ञान, संबंधित पदाधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई करते हुए जन समाधान पोर्टल पर प्रतिवेदन अपलोड करने हेतु दिया गया निर्देश गिरिडीह। जन समस्याओं के समाधान हेतु प्रत्येक मंगवार और शुक्रवार को उपायुक्त के अध्यक्षता में जनता दरबार आयोजित किया…

Last Updated on December 30, 2025 by Gopi Krishna Verma

प्राप्त आवेदनों पर लिया संज्ञान, संबंधित पदाधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई करते हुए जन समाधान पोर्टल पर प्रतिवेदन अपलोड करने हेतु दिया गया निर्देश

गिरिडीह। जन समस्याओं के समाधान हेतु प्रत्येक मंगवार और शुक्रवार को उपायुक्त के अध्यक्षता में जनता दरबार आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में आज उपायुक्त अपने कार्यालय कक्ष में जनता से मिले एवं उनकी समस्याओं से अवगत हुए। मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में कुल 52 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें भूमि विवाद, पेंशन, पारिवारिक समस्याएं, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, आवास, राशन कार्ड और से संबंधित विषय प्रमुख रहे।

उपायुक्त ने सभी आवेदनों पर गंभीरता से सुनवाई की और कई मामलों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई के साथ काम करें, ताकि जनता को अनावश्यक परेशान नहीं होना पड़े। साथ ही सभी आवेदनों को जन समाधान पोर्टल पर निश्चित रूप से तय समय सीमा के अंदर अपलोड करना सुनिश्चित करें।यह पोर्टल विशेष रूप से जन समस्याओं का त्वरित निष्पादन और करवाई से ऑनलाइन अवगत करने हेतु बनाया गया है।

जनता की समस्याओं को सुनना और उनका समयबद्ध समाधान करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जनता दरबार शासन-प्रशासन और आम नागरिकों के बीच संवाद का माध्यम है। इससे ना केवल लोगों की समस्याओं का प्रत्यक्ष समाधान होता है, बल्कि जनता का विश्वास भी प्रशासनिक व्यवस्था में मजबूत होता है।

सभी अंचल अधिकारी सप्ताह में एक दिन निर्धारित कर आवश्यक रूप से जनता दरबार का आयोजन करें एवं जमीन संबंधित वादों का निष्पादन करना सुनिश्चित करें।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports