गिरिडीह में किसना डायमंड मैराथन-स्वच्छ भारत दौड़ का आयोजन
Last Updated on December 28, 2025 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। गिरिडीह के झंडा मैदान में रविवार की सुबह भारत की अग्रणी और सामाजिक रूप से प्रतिबद्ध डायमंड कंपनी हरी कृष्णा ग्रुप द्वारा आयोजित किसना डायमंड मैराथन-स्वच्छ भारत दौड़ का 10वां संस्करण धूमधाम से आयोजित किया गया।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए यह मैराथन पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर 100 से अधिक भारतीय शहरों में एक साथ आयोजित की गई, जिसमें गिरिडीह भी शामिल रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएफओ मनीष कुमार तिवारी उपस्थित हुए। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की। इस दौरान गिरिडीह में 200 से अधिक धावकों ने 5 किलोमीटर की दौड़ पूरी की।

इस दौरान दौड़ समाप्त होने के बाद विभिन्न श्रेणियों के विजेता धावकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन के माध्यम से स्वच्छ भारत, स्वास्थ्य और फिटनेस का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया।
