कुरहोबिंदो के बिशुनपुरा से देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ नरेश यादव गिरफ्तार

0

Last Updated on December 26, 2025 by Gopi Krishna Verma

नवडीहा। पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण हेतु संचालित विशेष अभियान के तहत दिनांक 25.12.2025 की रात्रि करीब 23:40 बजे नवडीहा ओ.पी. (जमुआ थाना क्षेत्र) अंतर्गत कुरहोबिंदो बिशुनपुरा मुख्य ग्रामीण मार्ग पर हाईस्कूल के सामने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई की गई।

सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ अपराधकर्मी मोटरसाइकिल पर सवार होकर अवैध हथियार के साथ क्षेत्र में रंगदारी वसूलने तथा दहशत फैलाने की नियत से घूम रहे हैं। नवडीहा ओ.पी. प्रभारी पु.अ.नि. दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस दल ने तत्परता दिखाते हुए घटना कारित होने से पूर्व ही एक अपराधी को दबोच लिया गया है। इस संबंध में नवडीहा ओ.पी. में धारा आर्म्स एक्ट 25(1-B)A/26 /35 के अंतर्गत जमुआ थाना कांड सं० 333/25 दर्ज किया गया है तथा अभियुक्त को विधि-सम्मत कार्रवाई उपरांत न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

गिरिडीह पुलिस की इस साहसिक एवं त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं तथा आमजन में सुरक्षा का भाव सुदृढ़ हुआ है। जिला पुलिस अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर अडिग है तथा जनता से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाना, नियंत्रण कक्ष अथवा डायल 112 पर दें।

इनकी हुई गिरफ्तारी

नरेश यादव, उम्र- 42 वर्ष पिता स्व० जानकी महतो, सा०- विशनपुरा, थाना-जमुआ थाना (नवडीहा ओ०पी०) जिला- गिरिडीह

इन चीजों की हुई बरामदगी

एक देशी कट्टा

315 का एक जिंदा कारतूस

छपामारी टीम शामिल पुलिस कर्मी

  1. पु०अ०नि० दीपक कुमार, प्रभारी, नवडीहा ओ०पी०।
  2. स०अ०नि० सत्येन्द्र शर्मा, नवडीहा ओ०पी० ।
  3. आरक्षी 92 अर्जुन कुमार।
  4. आ0-922 संजय कुमार।
  5. क्षेत्रीय चौकीदारगण।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *