वार्ड सदस्य के पुत्र प्रवासी मजदूर का मुंबई में निधन, आज सुबह पार्थिव शरीर को लाया गया गांव

0

Last Updated on December 24, 2025 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। बुधवार को प्रवासी मजदूर का शव गांव पहुंचते हीं पूरे गांव में मातम छा गया। इस बीच सूचना मिलते हीं गिरिडीह जिला परिषद उपाध्यक्ष सह भाजपा प्रदेश ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव मृतक के आवास नावाडीह पहुँच कर उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर शोकसंतप्त परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।

आपको बता दें कि बिरनी प्रखंड क्षेत्र के अरारी पंचायत के ग्राम नावाडीह निवासी वार्ड सदस्य सुदामा देवी का पुत्र लगभग 33 वर्षीय मृतक राजेंद्र प्रसाद यादव पिता स्वर्गीय शोबरण यादव मुंबई में रह कर ड्राइवर के रूप में कार्य कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था इस बीच दो दिन पूर्व मुंबई में हीं उनका आकस्मिक निधन हो गया था, जिनके पार्थिव शरीर को आज सुबह उनके गांव लाया गया। मृतक अपने पीछे दो पुत्र एवं एक पुत्र समेत पत्नी को छोड़ गया।

इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि देवनाथ राणा, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, भाजपा नेता महेंद्र यादव, अरारी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुनील वर्मा, पंचायत समिति सदस्य पंकज यादव, मुखिया सहदेव यादव, पूर्व मुखिया प्रेमचंद प्रसाद कुशवाहा, बिरेंद्र यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *