डीसी के जनता दरबार में भूमि विवाद के मामले ज्यादा

0

Last Updated on December 23, 2025 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। मंगलवार को जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आम नागरिक उपस्थित हुए और अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने एक-एक कर उपस्थित नागरिकों की शिकायतें सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। प्रत्येक विभाग यह सुनिश्चित करे कि प्राप्त आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इस दौरान उपायुक्त ने कई मामलों का ऑन द स्पॉट निराकरण किया। साथ ही वृद्ध माताओं के बीच कंबल वितरण किया। जनता दरबार में पेंशन, राशन कार्ड, भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, आवास सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन मामलों में तत्काल समाधान संभव है, उनका निपटारा नियमानुसार ढंग से तुरंत किया जाए। उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *