गिरिडीह में ईडी के खिलाफ कॉग्रेस का प्रदर्शन

0

Last Updated on December 22, 2025 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। जिला मुख्यालय में सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी को कथित रूप से परेशान किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी, गिरिडीह की ओर से भाजपा कार्यालय के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा नेशनल हेराल्ड मामले में याचिका खारिज किए जाने के बाद किया गया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “ईडी-सीबीआई का दुरुपयोग बंद करो संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग नहीं चलेगा”, “मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी” और “भारतीय जनता पार्टी मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाए। कार्यकर्ता घंटों तक भाजपा कार्यालय के बाहर डटे रहे।इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार कांग्रेस नेताओं की छवि खराब करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेताओं को बेवजह परेशान किया जा रहा है। न्यायालय के फैसले ने यह स्पष्ट कर दिया है कि नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर लगाए गए आरोप निराधार हैं।उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन केवल सांकेतिक है। यदि भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाइयां जारी रहीं तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक जोरदार विरोध करेगी।

कांग्रेस देश को आज़ादी दिलाने वाली पार्टी है और देश को कमजोर करने की किसी भी कोशिश का डटकर मुकाबला करेगी।प्रदर्शन में प्रमुख रूप से अशोक विश्वकर्मा, मोहम्मद शमी, मनोज राय, अशोक निराला, नागेश्वर मंडल, अभिनंदन प्रताप सिंह, मोहम्मद निजामुद्दीन अंसारी, यश सिन्हा, विनीत भास्कर, सोहेल इराकी, मोहम्मद ओवैस, सरफराज अंसारी, गायत्री देवी, लक्ष्मी कुमारी, इतवारी वर्मा, जोगेश्वर महथा, पंकज सागर, दिनेश विश्वकर्मा, मोहम्मद बिलाल, धनंजय गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *