अनुमंडल कृषि प्रक्षेत्र, पचंबा, गिरिडीह में जिला स्तरीय रबी कार्यशाला 2025 का आयोजन

Last Updated on December 10, 2025 by Gopi Krishna Verma कार्यशाला में जो बताया जा रहा है किसान जागृत होकर लाभ लें: उपायुक्त गिरिडीह। अनुमंडल कृषि प्रक्षेत्र, पचंबा, गिरिडीह में जिला स्तरीय रबी कार्यशाला 2025 का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, गिरिडीह के साथ-साथ कृषि संबद्ध विभाग के पदाधिकारी एवं…

Last Updated on December 10, 2025 by Gopi Krishna Verma

कार्यशाला में जो बताया जा रहा है किसान जागृत होकर लाभ लें: उपायुक्त

गिरिडीह। अनुमंडल कृषि प्रक्षेत्र, पचंबा, गिरिडीह में जिला स्तरीय रबी कार्यशाला 2025 का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, गिरिडीह के साथ-साथ कृषि संबद्ध विभाग के पदाधिकारी एवं प्रगतिशील कृषकों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस दौरान उपायुक्त द्वारा उपस्थित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं प्रखण्ड स्तरीय प्रसार कर्मियों एवं प्रगतिशील किसानों को मार्गदर्शन दिया गया। बताया गया कि कार्यशाला में जो अलग अलग विभाग के पदाधिकारियों द्वारा योजनाओं का विस्तृत जानकारी दी जा रही है उसका किसान जागृत होकर लाभ लें। पुराने समय में सिंचाई व्यवस्था के बारे में उसके बाद बोरिंग, बुंद-बुंद सिंचाई कर किसान तकनीकी अपनाकर कैसे आगे बढ़े, की जानकारी दी गई।

इसके अतिरिक्त उपायुक्त द्वारा मत्स्य विभाग द्वारा संचालित वेद व्यास योजना के बारे में, सहकारिता विभाग द्वारा बिरसा फसल बीमा योजना के वारे में भी बताया गया। किसान केसीसी का लाभ लें एवं निर्धारित समय पर जमा करें जिससे उनको और अधिक राशि मिल सकेगी, अन्यथा व्याज अधिक भरना पड़ता है। इस वर्ष मौसम अच्छे नहीं रहने के कारण कुछ जगहों पर फसल की गुणवत्ता प्रभावित हुई है। जिसका फसल कटनी प्रतिवेदन अच्छे से कराने का निदेश दिए।

उपस्थित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए रबी कार्यशाला की रुप रेखा पर प्रकाश डालते हुए जिला कृषि पदाधिकारी, श्री आशुतोष कुमार द्वारा कृषि विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी गई। बताया गया कि वर्ष 2025 में रबी मौसम में गेहूँ 14000 हे०, सरसो / राई 27000 हे०, मक्का 500 हैं, चना 15000 हे०, मसूर 2200 हे० आच्छादन का लक्ष्य है। विभाग द्वारा बिरसा बीज उत्पादन, विनिमय वितरण की योजना अन्तर्गत 50 प्रतिशत अनुदान पर जिला के विभन्न लैम्प्स/पैक्स द्वारा गेहूँ 5935.20 क्वी.. चना 102 क्वी एवं सरसों 94 क्वी. वितरण किया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त शतप्रतिशत अनुदान पर बिरसा फसल विस्तार योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के तहत चना, मसूर, नेशनल मिशन ऑन इडियल ऑयल-ऑयल सीड के तहत् सरसों बीज का वितरण ऑन लाईन ओटीपी के माध्यम से ब्लॉक चेन टेक्नोलोजी एवं कृषि मेपर ऐप के माध्यम से किया जा रहा है। इस वर्ष गिरिडीह जिला में भी रबी 2025 से सभी प्रखण्डों में डिजिटल कॉप सर्वे का कार्य भी किया जाना है। जिसके लिए जिला स्तर एवं प्रखण्ड स्तर का दल के साथ साथ सुपरवाईजर एवं सर्वेयर का गठन किया गया है। इसके लिए दो सहायक तकनीकी प्रबंधक एवं दो प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी को प्रशिक्षित किया गया है। किसान समृद्धि योजना के तहत् जिला में 410 इकाई लक्ष्य के अनुसार लगाने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए योग्य इच्छुक किसानों से ऑनलाईन आवेदन कराने की बात कही गई।

जिला सहकारिता पदाधिकारी, गिरिडीह द्वारा बताया गया कि 15 दिसंबर 2025 से गिरिडीह जिला में 58 केन्द्रों पर धान अधिप्राप्ति किया जायेगा जिसके लिये 2450/- प्रति क्वींटल निर्धारित है। किसान धान बेचने हेतु अपना निबंधन कराएँ। इसके साथ साथ इनके द्वारा बाताया गया कि रबी मौसम में फसलों का बीमा कराया जा रहा है। मात्र एक रुपये टोकन मनी के साथ किसान प्राकृतिक आपदा से फसल नुकसान का लाभ हेतु अपना फसल का बीमा अवश्य कराएं।

जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, सहायक मिट्टी रसायनज्ञ, कनीय पौधा संरक्षण पदाधिकारी द्वारा विभागीय संचालित योजनाओं को विस्तार पूर्वक बताया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र के विशेषज्ञ द्वारा रबी मौसम में फसलों में लगने वाले कीट/व्याधि से नुकसान एवं नियंत्रण की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई।

मंच संचालन रमेश कुमार, प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक, गिरिडीह द्वारा किया गया। कार्यकम में सभी प्रखण्ड के प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, जनसेवक, किसान मित्र एवं प्रगतिशील किसान विभागीय कर्मचारी सहित 150 प्रतिभागी भाग लिए।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports