मंत्री सुदिव्य ट्रेड फेयर में शामिल होने चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली रवाना

0

Last Updated on November 14, 2025 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। मंत्री सुदिव्य कुमार शुक्रवार सुबह गिरिडीह हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना हुए। वे राजधानी दिल्ली स्थित प्रगति मैदान में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 2025 में झारखंड पवेलियन के भव्य उद्घाटन में शामिल होंगे। इस मेले में झारखंड की कला, संस्कृति, उद्योग, खनिज संपदा, हस्तशिल्प और आत्मनिर्भरता की दिशा में किए गए नवाचारों का प्रदर्शन किया जाएगा।

झारखंड पवेलियन इस बार विशेष आकर्षण का केंद्र बनने की उम्मीद है। दिल्ली जाने से पहले मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि यह अवसर झारखंड के लिए गर्व का पल है और इससे राज्य की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगी। मेले में देश-विदेश के प्रतिनिधियों तथा निवेशकों के सामने राज्य के विकास और निवेश की संभावनाएं प्रस्तुत की जाएंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस आयोजन से झारखंड में निवेश और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed