आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत केन्दुवागढ़ा पंचायत में विधानसभा सम्मेलन आयोजित

0

Last Updated on November 5, 2025 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। मंगलवार को गांडेय विधानसभा अंतर्गत बेंगाबाद प्रखंड के केन्दुवागढ़ा पंचायत में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत एक भव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश मंत्री मुन्ना मिश्रा रहे। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रत्याशी एवं जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने की तथा संचालन अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि मनीष कुमार ने किया।अपने संबोधन में मुख्य वक्ता मुन्ना मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहा आत्मनिर्भर भारत अभियान देश को विकसित भारत बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी अपनाओ, मेक इन इंडिया और स्किल इंडिया जैसे अभियान इस मुहिम को सशक्त बना रहे हैं।

मुख्य अतिथि मुनिया देवी ने ग्रामवासियों से आग्रह किया कि वे आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को प्रत्येक घर तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल आर्थिक स्वावलंबन नहीं, बल्कि राष्ट्रीय गौरव और स्थानीय रोजगार सृजन का भी प्रतीक है।

इस अवसर पर बेंगाबाद मंडल अध्यक्ष सौरभ सागर मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि शिपुजन राम, इंद्रलाल वर्मा, उपमुखिया कृष्ण कुमार, विनय सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में आत्मनिर्भर भारत अभियान की भूमिका अत्यंत अहम है और प्रत्येक नागरिक को इस दिशा में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed