अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ ने मनाया 75वां स्थापना दिवस

0

Last Updated on July 1, 2025 by Gopi Krishna Verma

मजबूत एलआईसी ही देश को करेगा समृद्ध: धर्म प्रकाश

गिरिडीह। अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ के 75वें स्थापना दिवस के अवसर पर गिरिडीह शाखा ईकाई के द्वारा एलआईसी शाखा परिसर में झंडोतोलन कर कार्यक्रम की शुरूआत किया गया। शाखा अध्यक्ष संजय शर्मा ने झंडोतोलन किया, जिसमें शाखा के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके बाद कर्मचारियों के द्वारा शपथ लिया गया कि हम सभी मिलकर अपने प्रिय संगठन अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ को मजबूत करेंगे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाखा अध्यक्ष ने सभी को स्थापना दिवस की शुभकामना और बधाई दिया। उन्होंने कहा कि हमारा संगठन काफी मजबूत और संगठित है , जिसके कारण कर्मचारियों का हित संरक्षित है तथा एलआईसी का उत्तोतर विकास हो रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ की स्थापना 1 जुलाई 1951 को हुई थी। अपने स्थापना कल से संघ ने जीवन बीमा क्षेत्र का राष्ट्रीयकरण के लिए संघर्ष किया, जिसके परिणाम स्वरुप 1 सितंबर 1956 को 250 देसी -विदेशी बीमा कंपनियों का राष्ट्रीयकरण कर भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थापना की गई। 5 करोड़ की पूंजी से प्रारंभ होकर एलआईसी की कुल परिसंपत्ति 55 लाख करोड़ के लगभग है। 1 दिन में एलआईसी ने सबसे अधिक बीमा कर ग्रिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया । इतना ही नहीं देश के आधारभूत संरचना के विकास में सबसे अधिक निवेश एलआईसी ही करती है। ऐसे में एलआईसी जितना मजबूत होगा देश उतना समृद्ध होगा।

AIIEA ने अपने गठन के समय जन व राष्ट्र कल्याण का जो उद्देश्य निर्धारित किया था 74 वर्ष के लंबे सफर में देश – दुनिया के तमाम राजनैतिक , आर्थिक, सामाजिक परिवर्तनों, संगठन में सदस्यों व नेतृत्व की नई पीढ़ियां के बावजूद वह उद्देश्य सीप के मोती जैसा आज तक शुद्ध बना हुआ है। AIIEA की स्थापना का मूल उद्देश्य समाज के संसाधन का उपयोग समाज के लिए रहा है। बीमा क्षेत्र के राष्ट्रीयकरण की मांग की धुरी यही विचार रहा। जनकल्याण के पवित्र विचार में विश्वास की गहराई का सहज उदाहरण AIIEA है । इस अवसर पर संघ के द्वारा गिरिडीह मुफस्सिल थाना परिसर में 20 फलदार पेड़ लगाया गया तथा लोगों से आग्रह किया गया कि अपने विशेष दिन में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगे ताकि पर्यावरण को संतुलित किया जा सके।

कार्यक्रम में मंडलीय संगठन सचिव अनुराग मुर्मू, मनालीय सहायक, सचिव प्रवीण कुमार हांसदा, विजय कुमार, राजेश कुमार उपाध्याय, कुमकुम वाला वर्मा, रोशन कुमार, विनय कुमार, अभय कुमार, श्वेता, राजेश कुमार, विजय कुमार, नीरज कुमार सिंह, श्वेता कुमारी, अंशु कुमारी सिंघानिया, सभा परवीन, कुलजीत कुमार, रवि देवनाथ दास, प्रभास कुमार शर्मा, प्रीतम कुमार मेहता, गौरव कुमार सिंह, नीतीश कुमार गुप्ता, माहेश्वरी वर्मा, सुनील कुमार वर्मा, प्रदीप कुमार, संजय कुमार शर्मा, प्रदीप प्रसाद, घनश्याम साहू, पंकज कुमार, विजय मंडल, संजय गुप्ता सहित सभी कर्मचारियों ने भाग लिया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *