पर्यावरण का ध्यान रखना हमारी जिम्मेवारी: कल्पना सोरेन

Last Updated on June 5, 2025 by Gopi Krishna Verma एक नज़र: गिरिडीह। गुरुवार “विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सर जेसी बोस सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में पौधारोपण-सह-मेघा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक, गांडेय कल्पना मुर्मू सोरेन, गिरिडीह उपायुक्त, रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक, डॉ बिमल कुमार, उपविकास…

Last Updated on June 5, 2025 by Gopi Krishna Verma

एक नज़र:

  • सर जेसी बोस सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस विद्यालय में पौधारोपण-सह-मेघा सम्मान कार्यक्रम का हुआ आयोजन
  • सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस ने बच्चों को एक नई दिशा दी है। बच्चों के सर्वांगीण विकास ओर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका देखी जा रही है जो बच्चों को एक उज्ज्वल भविष्य प्रदान करेगा: डीसी
  • प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेवारी भी है और कर्तव्य भी। पर्यावरण दिवस को सफल बनाने हेतु हमें मिलकर पर्यावरण का ख्याल रखना होगा: उपायुक्त

गिरिडीह। गुरुवार “विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सर जेसी बोस सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में पौधारोपण-सह-मेघा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक, गांडेय कल्पना मुर्मू सोरेन, गिरिडीह उपायुक्त, रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक, डॉ बिमल कुमार, उपविकास आयुक्त, स्मृता कुमारी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित माननीय अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके साथ ही झारखंड के टॉप 5 छात्रों में शामिल सर जेसी बोस सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के टॉप 3 टॉपर्स सहित अन्य मेघा सूची में शामिल छात्राओं को विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन द्वारा पारितोषिक एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही विद्यालय परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर माननीय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन, गिरिडीह उपायुक्त, रामनिवास यादव एवं पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार के द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम को संबंधित करते हुए कल्पना मुर्मू सोरेन ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि पर्यावरण को बचाना हम सभी की जिम्मेवारी है और हम सभी को इसका ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो सपना लेकर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी ने सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की शुरुआत कि था, आज उसका परिणाम मिल रहा है। आज इस विद्यालय की बच्चियां पूरे झारखंड के टॉप 5 में अपना स्थान बनाई है, जो उनके लगन और मेहनत के साथ साथ विद्यालय के शिक्षकों और सभी के मेहनत को दर्शाता है। कहा कि पौधे और बच्चे दोनों एक सामान होते हैं, दोनों को बड़े करने के लिए मेहनत, समय और देख-रेख की जरूरत होती। दोनों की जितनी अच्छी देख-रेख की जाएगी आगे चलकर उतने ही अच्छे परिणाम आएंगे।

वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी का सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का निर्माण करना सार्थक हुआ है। इस विद्यालय में छात्रों को सीबीएसई पैटर्न से आधारित शिक्षा दी जा रही है, जो गरीब बच्चों के लिए सपना था। आज इसी का असर है कि यहां की बच्चियां पूरे झारखंड में अपना परचम लहरा रही है और अच्छे अंक लाकर विद्यालय के साथ साथ पूरे परिवार का नाम रोशन कर रही है। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय की शिक्षा को और भी दुरुस्त करते हुए विद्यालय को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस की सभी को बधाईयां देते हुए वातावरण को स्वच्छ रखने और प्रकृति के संरक्षण की दिशा में कार्य करने को कहा।

मौके पर उपरोक्त के अलावा गणमान्य ,अनुमंडल पदाधिकारी समेत जिला शिक्षा पदाधिकारी,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,जिला शिक्षा अधीक्षक समेत विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं बच्चे उपस्थित थे।

इसके साथ ही आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी कार्यालयों एवं प्रखंडों में पौधारोपण कार्यक्रम करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports