चोंगाखार मुखिया प्रतिनिधि को मातृशोक, नागेंद्र महतो ने किया श्रद्धांजलि अर्पित
Last Updated on March 29, 2025 by Gopi Krishna Verma
पति की हत्या के बाद माओवादी उग्रवादियों से डट कर लिया था लोहा

बिरनी। प्रखंड क्षेत्र के चोंगाखार पंचायत के पूर्व मुखिया सह वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि रामलखन वर्मा के माता करमी देवी उम्र लगभग 100 वर्ष का निधन बीते शुक्रवार की संध्या साढ़े 6 बजे के करीब हो गया था, जिनका अंतिम संस्कार शनिवार सुबह स्थानीय श्मशान घाट में किया जाएगा।
जिसकी सूचना मिलते हीं बगोदर विधायक नागेंद्र महतो मृतका के आवास ग्राम गुरहा पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। जैसा कि ग्रामीणों ने बताया कि मृतका करमी देवी एक साहसी महिला के रूप में जानी जाती थी। जिन्होनें नब्बे के दशक में संयुक बिहार जिसमें झारखंड भी सम्मिलित था के कई जिले उग्रवाद से ग्रसित थे। उस वक्त करमी देवी के पति सह रामलखन वर्मा के पिता लखपति महतो को 1995 में माओवादी उग्रवादियों ने दिन को हीं गला रेत कर हत्या कर दिया था। इतना हीं नहीं सैकड़ों की संख्या में आए उग्रवादियों ने उनके घर में आग लगा कर पूरा घर खाक कर दिया था।

पति की हत्या और परिवार के बिखराव के बाद भी वह डरी नहीं बल्कि अपने साहस के बदौलत जब तक उग्रवाद समाप्त नहीं हो गया तब तक उससे संघर्ष करती रही। मृतका अपने पीछे भरे पूरे परिवार को छोड़ गई।
मौके पर जिप सदस्य सूरज सुमन, भाजपा मण्डल अध्यक्ष टुपलाल प्रसाद वर्मा, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि रामप्रसाद वर्मा, पेशम पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि विक्रम तर्वे, रंजीत राय, प्रवीण प्रभाकर, राजकुमार वर्मा, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, रामलखन यादव, मनीष राय, रामजी वर्मा, आजाद तुरी, कुणाल राय, महेश यादव, रूपेश वर्मा, दीनानाथ वर्मा समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

