Last Updated on September 29, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। ज़िले के गांडेय विधानसभा क्षेत्र के शक्तिकेंद्र बूथ संख्या 268 के मोहनडीह में जिला परिषद अध्यक्ष सह भाजपा नेत्री मुनिया देवी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुनने के लिए बूथ स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां सभी बूथ पर लोग प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी।

ज़िप अध्यक्ष मुनिया देवी ने बताई कि मन की बात कार्यक्रम के 10 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने कहा को देश के करोड़ों श्रोता ही इस कार्यक्रम के असली सूत्रधार हैं। यह मन की बात कार्यक्रम का 114वां एपिसोड है। वहीं तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद यह पीएम मोदी का चौथा कार्यक्रम था। मन की बात” कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी का एक ऐसा मंच है, जो लोगों को अपनी बात कहने और अपने विचार व्यक्त करने का मौका देता है।

मौके पर उपस्थित बुथ अध्यक्ष उमाशंकर वर्मा, नंदकिसोर राम, हरिहर वर्मा, नारायण प्रसाद वर्मा, गणेश वर्मा, निर्मला देवी, संदीप वर्मा, विकाश कुमार, कंचन देवी, मितनारायाण महतो समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।





