Last Updated on July 17, 2024 by Gopi Krishna Verma

गावां। त्याग और बलिदान के पर्व मोहर्रम को लेकर गावां प्रखंड के विभिन्न समितियों द्वारा बुधवार को जुलूस निकाला गया।
प्रखंड के गावां, माल्डा, पिहरा, मंझने, गदर, पटना, सांख, सेरुआ सहित अन्य कई गांव में जुलूस निकाला गया। इस दौरान या अली या हुसैन के नारों से इलाका गूंज उठा। मुहर्रम जुलूस में इस्लाम धर्मावलंबियों के साथ साथ विभिन्न धर्म के लोग भी शामिल हुए। तलवार, भाला, गड़ासा, लाठी सहित आग से कई करतब दिखाए। कहा जाता है कि हजरत इमाम हुसैन अपने परिवार के साथ कर्बला के मैदान में शहीद हाे गए थे। लेकिन बातील के आगे अपने सिर नहीं झुकाया। इस्लाम को मानने वाले लोग हजरत हुसैन के याद में जुलूस के साथ मैदान-ए-जंग का दृश्य बड़े ही आकर्षक और अनोखे अंदाज में पेश किया।

जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक इंतजाम किए गए थे। बीडीओ, सीओ और थाना प्रभारी समेत दंडाधिकारी और सुरक्षा बल के कई जवान शांति व्यवस्था बनाने में लगे थे। वहीं विभिन्न राजनीतिक दल व समाजसेवी के लोग भी अखाड़ा कमेटी के साथ जुलूस में शामिल होकर मौके पर लाठी खेल का प्रदर्शन किया।




