झंडा मैदान में कैंडल से ‘वोट करेगा गिरिडीह’ लिखकर किया गया मतदाताओं को जागरूक

Last Updated on May 19, 2024 by Gopi Krishna Verma गिरिडीह। लोकसभा आम निर्वाचन व 31 गांडेय विधानसभा उप चुनाव 2024 के निमित्त स्वीप कार्यक्रम के तहत व्यापक जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार देर शाम को नोडल पदाधिकारी, स्वीप कोषांग, स्नेह कश्यप के नेतृत्व में झंडा मैदान, गिरिडीह में…

Last Updated on May 19, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। लोकसभा आम निर्वाचन व 31 गांडेय विधानसभा उप चुनाव 2024 के निमित्त स्वीप कार्यक्रम के तहत व्यापक जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में शनिवार देर शाम को नोडल पदाधिकारी, स्वीप कोषांग, स्नेह कश्यप के नेतृत्व में झंडा मैदान, गिरिडीह में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। जहां मोमबत्ती जलाकर “गिरिडीह करेगा वोट” से संबंधित संदेश के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस दौरान मतदान के महत्त्व के बारे में लोगों को बताया गया। इस दौरान नोडल पदाधिकारी, स्वीप कोषांग ने मतदाताओं को संबोधित करते हुए कि मतदान का दिन नजदीक आ चुका है, सभी को मतदान करना है और अपने सगे संबंधियों को भी को मतदान के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि मतदान की तिथि कोडरमा लोकसभा और 31 गांडेय विधानसभा उप चुनाव के लिए 20 मई 2024 को है, आप सभी को उस दिन अपने मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करना है। इस बार दिन भर मतदान का समय है, सुबह 07 बजे से शाम 05 बजे तक आपलोग मतदान कर सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए सभी बूथों को मॉडल मतदान केंद्र के रूप में तैयार किया जा रहा है, ताकि किसी भी मतदाता को असुविधा न हो।

इस दौरान स्वीप कोषांग की नोडल पदाधिकारी समेत पूरी स्वीप की टीम मौजूद थी। साथ ही मतदान करने के लिए अन्य को भी जागरूक करने के लिए कहा गया।गौरतलब है कि लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत 05 कोडरमा लोकसभा का मतदान 20 मई तथा 06 गिरिडीह लोकसभा आम चुनाव का मतदान 25 मई 2024 को होना है। इसके साथ ही 31 गांडेय विधानसभा उप चुनाव की मतदान तिथि 20 मई है। इसी के निमित्त सभी आवश्यक तैयारियां को सुदृढ़ किया गया है। ताकि अधिकाधिक संख्या में मतदाताओं को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक व प्रोत्साहित किया जा सकें।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports