Last Updated on May 10, 2024 by Gopi Krishna Verma

गावां। थाना में आवेदन देकर गावां थाना क्षेत्र के पंडरिया निवासी सुनिल कुमार पिता मथुरा महतो ने शुक्रवार को गावां थाना में आवेदन देकर बताया कि 09/05/2024 समय रात्री करीब 10 बजे जमडार से वापस घर लौट रहा था। इधर उनकी पत्नी एवं बाल-बच्चे खाना खाकर घर में सो गए थे।
आरोप लगाते हुए लिखा कि चित्रगुप्त यादव पिता बालकिसुन यादव उम्र करीब 66 वर्ष, सुरेश यादव पिता स्व. प्रमेश्वर यादव उम्र करीब 52 वर्ष, संजय प्रसाद यादव पिता चित्रगुप्त यादव उम्र करीब 45 वर्ष सभी पंडरिया निवासी ने उनके घर में आग लगा दिया।

उक्त सभी ने भुक्तभोगी और उनके परिवार को हत्या करने के निमत से उनके घर में आग लगाया। कहा कि वे घर के अंदर नहीं था। इस कारण उनलोगों को आग लगाता देखा है। आग लगाने के कारण उनका घर में रखा खाने-पीने का समान जल कर राख हो गया है।
काफी मशक्कत के बाद करीब 200 लोगों ने साथ दिया और आग पर काबू पाया। घटना में फिलहाल जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। चित्रगुप्त यादव के साथ भुक्तभोगी का जमीनी विवाद का मामला चल रहा है। उसने पूर्व में कई बार उसे जान-माल का नुकसान पहुंचाने कि धमकी दिया है। वे कभी भी आवेदक को जान मार सकता है। उन्होंने गावां थाना प्रभारी से जांच पड़ताल कर दोषियों पर उचित कार्रवाई की मांग की है।




