100 युनिट फ्री बिजली के लिए मीटर होना जरूरी

Last Updated on May 18, 2023 by Gopi Krishna Verma गिरिडीह। बुधवार को जिला परिसदन भवन में जिला विद्युत समिति की बैठक केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री, भारत सरकार सह सांसद, कोडरमा लोकसभा क्षेत्र की अध्यक्षता में की गई। बैठक में संयोजक द्वारा जिले में स्वीकृत भारत सरकार की RDSS योजना को दिनांक 31.03.2026 तक पूर्ण…

Last Updated on May 18, 2023 by Gopi Krishna Verma

जिला विद्युत समिति की बैठक केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी

गिरिडीह। बुधवार को जिला परिसदन भवन में जिला विद्युत समिति की बैठक केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री, भारत सरकार सह सांसद, कोडरमा लोकसभा क्षेत्र की अध्यक्षता में की गई। बैठक में संयोजक द्वारा जिले में स्वीकृत भारत सरकार की RDSS योजना को दिनांक 31.03.2026 तक पूर्ण करने हेतु जानकारी सभी सदस्यों को दी गई। इसके अलावा RTISS योजना पर विस्तृत चर्चा समिति द्वारा की गई। गिरिडीह अंचल में RDSS योजना में ₹180.52 करोड़ (Distribution of Loss Reduction Loss) की स्वीकृति प्राप्त है, जिसमें निम्न मुख्य पाँच बिन्दुओं पर RDss योजना के अंतर्गत कार्य होना है:

1. Cabling related works (Replacement).

2. High Value Distribution System (HVDS).

3. Feeder Bifurcation.

4. Segregation of Agriculture/Mix feeders.

5. Any other works.

अविद्युतीकृत गांवों की सूची DPR के साथ मुख्यालय भेजें: अन्नपूर्णा

मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि गांवा में अधिष्ठापित 192 / 33 के.भी. ग्रीड जो बनकर तैयार है, परंतु Transmission line का कार्य Forest Clearance नहीं होने के कारण अधूरा है, इस संबंध में वन विभाग से सामंजस्य स्थापित करते हुए इसे जल्द से जल्द पूर्ण कराने का कार्य करें ताकि Grid को सुवास रूप से चालू किया जा सके।अविद्युतीकृत गांवों एवं शहरी क्षेत्रों में वैसे टोले जिसकी सूची सचिव ऊर्जा विभाग को भेजी गई है, उसे सभी जिला विद्युत समिति के सदस्यों को उपलब्ध कराने के साथ-ही-साथ वैसे विद्युतीकृत गांव या टोले जिनका नाम उपरोक्त सूची में नहीं है, उसे भी जोड़ते हुए उसका DPR शीर्ष मुख्यालय को भेजना सुनिश्चित करें।

राजधनवार को दें पर्याप्त बिजली: बिनोद सिंह

बगोदर बिनोद सिंह ने कहा कि राजधनवार को प्रर्याप्त बिजली देने हेतु ग्रीड में वांछित विद्युत भार बढ़ाएं। विद्युत स्पर्शापात से संबंधित मामलों का निपटारा शीघ्र करें। बोले मानवदिवस कर्मियों का बीमा किया जाए। जिस उपभोक्ताओं का डबल बिल एक ही नाम से है, उसे नियमानुसार ठीक करें। वहीं Online Payment Portal को सुचारू ढंग से ठीक करें।

जले ट्रांसफार्मरों को शीघ्र बदलने की हो व्यवस्था: मुनिया देवी

जिप अध्यक्ष मुनिया देवी ने भी जले ट्रांसफॉरमरों को तुरंत बदलने की व उपभोक्ताओं को प्रत्येक माह विद्युत विपत्र मुहैया कराने हेतु निर्देश दिया। वहीं गिरिडीह विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि सभी उपभोक्ताओं का मीटर लगे ताकि सभी को सरकार द्वारा दिए जा रहे 100 यूनिट फ्री बिजली का लाभ मिल सके।विद्युत शक्ति उपकेन्द्र डांडीडीह से विद्युत शक्ति उपकेन्द्र बस स्टैंड एवं विद्युत शक्ति उपकेन्द्र बस स्टैंड से करहरबाड़ी ग्रीड जिसमें कि Underground Cable के द्वारा विद्युत आपूर्ति की जा रही है जिसमें कि कभी-कभी केवल पंक्चर होने पर विद्युत आपूर्ति होती है उसके वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में 33 के भी० लाईन Over Head कराने हेतु प्रस्ताव रखा गया।

बिजली से संबंधित शिकायतों का शीघ्र निराकरण जरुरी: डीसी

उपायुक्त नमन् प्रियेश लकड़ा ने कहा कि शिकायत प्रणाली को दुरूस्त किया जाय ताकि उपभोक्ताओं के बिजली से संबंधित समस्याओं का तुरंत निवारण किया जा सके। क्षेत्र में कार्यरत मानवदिवस कर्मियों का मोबाईल नं. स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दिया जाय एवं JEVNL के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे उपभोक्ताओं का Phone Call का उत्तर दें जिससे विद्युत संबंधित समस्या का निवारण आसान किया जा सके। सदस्यों से सोलर संचालित High Mast Light की सूची उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। RDSS Scheme का निविदा निगम मुख्यालय, राँची के द्वारा प्रक्रिया में है। अतः उक्त सभी प्रस्तावों के ससमय कार्रवाई करने के निर्देश के साथ बैठक समाप्त की गई।

About Author

About the Author

Gopi Krishna Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports